इस बार महिला विधायक बनेगी डिप्टी सीएम, 32 मंत्री बनाए जाने के संकेत  

 इस बार महिला विधायक बनेगी डिप्टी सीएम, 32 मंत्री बनाए जाने के संकेत  

पटना। बिहार में मंत्रिमंडल गठन का फॉर्मूला लगभग तय है। इस फॉर्मूले के आधार पर प्रति सात विधायक पर एक या हर दल से एक मंत्री बनाए जाएंगे। बिहार में कोई कुल 30 से 32 मंत्री बनाने के संकेत मिल रहे हैं। विधायकों की संख्या देखते लोजपा रामविलास से 3, राष्ट्रीय लोकमोर्च और हिंदुस्तानी मोर्चा से एक एक मंत्री बनेंगे। डिप्टी सीएम की रेस में भाजपा के सम्राट चौधरी, रामकृपाल यादव और मंगल पांडे आगे हैं। साथ ही चिराग पासवान की पार्टी LJP(R) को भी इस बार सरकार में जगह मिलने वाली है। सूत्र कह रहे हैं कि इस बार बिहार में डिप्टी सीएम किसी महिला विधायक को बनाया जाएगा।