शुभमन गिल की चोट ने बढ़ाई चिंता, रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर
- खेल बिहार राष्ट्रीय
Political Trust
- November 15, 2025
- 0
- 167
- 1 minute read
कोलकाता। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की चोट ने भारत की चिंता बढ़ा दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। गिल ने पहली पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर लौटना पड़ा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति को देखते हुए लिया जाएगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गिल की चोट पर जानकारी दी है। बीसीसीआई ने बताया कि गिल को गर्दन में मोच आई है और बोर्ड की मेडिकल टीम उनकी जांच कर रही है। आज उनके खेलने पर फैसला उनकी प्रगति को देखते हुए लिया जाएगा।
भारत ने हासिल की बढ़त
भारत ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में चार विकेट पर 138 रन बनाए थे, लेकिन दूसरे सत्र में टीम बढ़त लेने में सफल रही। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और ऋषभ पंत के विकेट गंवाए। इसके बाद ध्रुव जुरेल भी पवेलियन लौट गए। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है। दूसरे दिन केएल राहुल और वाशिंगटन ने टीम की पारी आगे बढ़ाई और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। वाशिंगटन के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला, लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए।