महागठबंधन की हार पर राहुल गांधी की आई प्रतिक्रिया… बोले, निष्पक्ष नहीं था चुनाव
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- November 15, 2025
- 0
- 70
- 1 minute read
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार चुनाव परिणाम को चौंकाने वाला बताया और कहा कि चुनाव शुरुआत से निष्पक्ष नहीं थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को जनता का व्यापक समर्थन मिला, लेकिन चुनाव में निष्पक्षता की कमी ने नतीजों को प्रभावित किया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन विस्तृत समीक्षा करेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों को बेहद चौंकाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन जीत हासिल नहीं कर सका क्योंकि चुनाव की प्रक्रिया शुरुआत से ही निष्पक्ष नहीं थी। राहुल गांधी के अनुसार, यह नतीजे चुनाव की उस स्थिति को दर्शाते हैं, जहां बराबरी की लड़ाई संभव ही नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को जनता का व्यापक समर्थन मिला, लेकिन चुनाव में निष्पक्षता की कमी ने नतीजों को प्रभावित किया।
यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
लोकतंत्र कमजोर करने वालों के खिलाफ लड़ाई जारी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि बिहार की जनता के फैसले का सम्मान करते हुए कांग्रेस उन ताकतों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी, जो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने में लगी हैं। खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा हम चुनाव परिणामों का विस्तृत अध्ययन करेंगे और उसकी वजहों को समझकर विस्तृत राय पेश करेंगे। बिहार में महागठबंधन को समर्थन देने वाले सभी मतदाताओं के प्रति हम दिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हौसला देते हुए कहा मैं हर कांग्रेस कार्यकर्ता से कहना चाहता हूं कि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप हमारी शान, गौरव और ताकत हैं। आपकी मेहनत ही हमारी मूल शक्ति है। खरगे ने आगे कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर जागरूकता फैलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी और संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रखेगी। अंत में उन्होंने जोड़ा यह लड़ाई लंबी है और हम इसे पूरी निष्ठा, साहस और सच्चाई के साथ लड़ते रहेंगे।