पोस्टल बैलेट के बाद अब EVM की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में NDA आगे
- बिहार राजनीति राष्ट्रीय
Political Trust
- November 14, 2025
- 0
- 43
- 1 minute read
पटना। दो चरणों में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम अब कुछ देर में आने लगेगा। सुबह 8 बजते ही मतगणना केंद्रों पर हलचल बढ़ गई। पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है।
रुझानों में आगे चल रहे तेजस्वी यादव
पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम खुल गए हैं। शुरुआती रुझानों में NDA आगे चल रहा है। राघोपुर से तेजस्वी यादव आगे चल रहे हैं। वही उनके भाई तेज प्रताप यादव महुआ से पीछे चल रहे हैं।
शुरुआती रुझानों में NDA 65 पर आगे
पोस्टल बैलेट की गिनती खत्म हो चुकी है। अब तक के रुझानों में एनडीए आगे चल रहा है। एनडीए 65 सीटों पर आगे चल रहा है। इनमें भाजपा 38 और जदयू 27 सीटों पर आगे चल रहा। वहीं महागठबंधन 42 सीटों पर आगे चल रहा है। इनमें राजद 33 और कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रहा है।
पोस्टल बैलेट के रुझानों में भाजपा 27 पर आगे
पोस्टल बैलेट के रुझानों में एनडीए 50 सीटों पर आगे चल रहा है। इनमें भाजपा 27 और जदयू 20 सीटों पर आगे चल रहा। वहीं महागठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। इनमें राजद 22 और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रहा है।
बिहार के सभी 38 जिलों में एक साथ मतगणना शुरू है। सभी 243 सीटों पर उतरे प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई है। उसके बाद हर राउंड में 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती होनी है। पोस्टल बैलेट बॉक्स टेबलों पर रखे जा चुके हैं।