एनआईए की अल कायदा से जुड़े आतंकियों की तलाश में पांच राज्यों में छापेमारी, बांग्लादेशी रडार पर
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- November 13, 2025
- 0
- 56
- 1 minute read
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अल कायदा गुजरात आतंकी साजिश के मामले में आज गुरुवार को पांच राज्यों में छापेमारी की है।
अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों से जुड़े अलकायदा आतंकी साजिश मामले में पांच राज्यों में 10 ठिकानों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमों ने पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मेघालय, हरियाणा और गुजरात राज्यों में संदिग्धों और उनके सहयोगियों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली। इस दौरान कई डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। उनकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी।
अलकायदा गुजरात मामला मूल रूप से एनआईए ने जून 2023 में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया था। अब तक एनआईए की जांच से पता चला है कि चार बांग्लादेशी नागरिकों (जिनकी पहचान मोहम्मद सोजिबमियां, मुन्ना खालिद अंसारी उर्फ मुन्ना खान, अजरुल इस्लाम उर्फ जहांगीर उर्फ आकाश खान और अब्दुल लतीफ उर्फ मोमिनुल अंसारी के रूप में हुई है) ने जाली भारतीय पहचान दस्तावेज का उपयोग करके भारत में घुसपैठ की थी। उनका संबंध प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अलकायदा से पाया गया।
