फिल्म अभिनेता गोविंदा अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह
मुंबर्ई। फिल्म अभिनेता गोविंदा अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। अभिनेता अचानक अपने घर में बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा आधी रात अपने घर पर बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित जुहू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके दोस्त ललित बिंदल ने यह जानकारी दी।
अस्पताल में चल रही जांच
गोविंदा के दोस्त ललित बिंदल ने अभिनेता गोविंदा के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘शाम को वो घर पर अचानक बेहोश हो गए थे, फिर उन्होंने मुझे फोन किया। मैं उन्हें क्रिटिकेयर अस्पताल ले आया। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी जांच चल रही है।’ आपको बताते चलें कि ये खबर आते ही सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगी है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दी जानकारी
अभिनेता के दोस्त ललित बिंदल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए भी जानकारी दी। उन्होंने एक नोट साझा करते हुए लिखा, मेरे प्रिय दोस्त गोविंदा को बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’
नेटिजंस ने जताई चिंता
इस खबर के आते ही नेटिजंस चिंता व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, ‘हे भगवान गोविंदा को क्या हुआ।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘उफ्फ ये क्या हो रहा है।’ एक अन्य यूजर ने कहा, ‘यार ये बॉलीवुड को क्या हो गया है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
