धर्मेंद्र अस्पताल से घर पहुंचे, सेहत पर अस्पताल ने जारी किया बयान

 धर्मेंद्र अस्पताल से घर पहुंचे, सेहत पर अस्पताल ने जारी किया बयान
मुंबई। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर देओल परिवार घर लेकर आ गया है। सुबह करीब 7:30 बजे उन्हें बॉबी देओल घर ले आए। डॉक्टर ने कहा है कि अब उनका इलाज घर पर किया जाएगा। क्योंकि परिवार ने घर पर ही उनका उपचार कराने का फैसला लिया है। इस पर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।
धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर का बयान
डॉक्टर प्रतीत समदानी ने मीडिया में बयान जारी करते हुए धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट दिया। डॉक्टर ने कहा कि उनका इलाज अब घर पर ही जारी रखा जाएगा। वो कई हफ्तों से अस्पताल में थे इसलिए अब परिवार ने फैसला लिया है कि वो उन्हें अब घर पर ले जाकर इलाज करवाएंगे।
इधर अस्पताल से धर्मेंद्र को डिस्चार्ज कराया गया, उधर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी धर्मेंद्र की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा- हमारे परिवार के पसदींदा अभिनेता हैं धर्मेंद्र। मैं माता रानी से प्रार्थना करती हूं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं। मैं उनसे मिलने के लिए जाऊंगी। पंजाबी लोग कभी हार नहीं मानते।’