दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल, 6.6 तीव्रता का भूकंप

 दुनिया में आने वाली है तबाही? प्रशांत महासागर के नीचे मची है बड़ी हलचल, 6.6 तीव्रता का भूकंप
नई दिल्ली। उत्तरी प्रशांत महासागर और अंडमान सागर में धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 और 5.4 बताई जा रही है। वैज्ञानिकों ने धरती को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। वैज्ञानिकों की खोज के मुताबिक, प्रशांत महासागर के नीचे कनाडा के वैंकूवर द्वीप के पास एक टेक्टॉनिक प्लेट दो भागों में बंट रही है।
इस जगह को कैस्केडिया सबडक्शन जोन कहा जाता है। नए शोध में पता चला है कि यह जोन अपनी मौत के करीब पहुंच रहा है। अब सवाल है कि क्या इससे बड़ा भूकंप या प्रलय आएगा? साइंस एडवांसेज जर्नल में यह शोध प्रकाशित हुआ है।
कैसे काम करती हैं टेक्टॉनिक प्लेट्स?
धरती की ऊपरी सतह यानी क्रस्ट कई प्लेट्स में बंटी है? यह प्लेट्स गर्म, अर्ध-पिघली चट्टानों के ऊपर तैरती रहती हैं और पस में जुड़ी होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे हिलती रहती हैं। कभी आपस में रगड़ खाती हैं और अलग भी होती हैं। सबडक्शन सबसे खतरनाक प्रक्रिया है, जब एक प्लेट दूसरी के नीचे सरक जाती है। इससे ज्वालामुखी फूटते हैं और भूकंप आते हैं।