दिल्ली-NCR का AQI 350 पार, ‘जहरीली हवा’ से सांसों पर संकट बरकरा
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य
Political Trust
- November 8, 2025
- 0
- 51
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ी, कई इलाकों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंचा। आनंद विहार में एक्यूआई 345 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, बवाना, जहांगीरपुरी और मुंडका में भी स्थिति खराब है। गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा में भी प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। पराली जलाने से वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है और तत्काल राहत की उम्मीद नहीं है।
कई इलाकों में AQI ‘बहुत खराब’
दिल्ली-एनसीआर में दो दिनों के मामूली सुधार के बाद वायु गुणवत्ता फिर से खराब हो गई है। आज शनिवार को सुबह 7 बजे दिल्ली का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया। सुबह सात बजे आनंद विहार का AQI 345 दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के और इलाकों में भी स्थिति बहुत खराब है, जिससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के बवाना में सुबह सात बजे एक्यूआई 369 रिकॉर्ड किया गया। जबकि आईजीआई एयरपोर्ट पर AQI 285 दर्ज किया गया है। वहीं, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 346 रिकॉर्ड किया गया। मुंडका में भी स्थिति बेहद खराब रही। मुंडका में सुबह सात बजे एक्यूआई 330 दर्ज किया गया। सोनिया विहार में एक्यूआई 362 पाया गया, जबकि पंजाबीबाग में AQI 340 रिकॉर्ड किया गया है।
गुरुग्राम के सेक्टर-51 में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 295 दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के इंडिरापुरम में सुबह एक्यूआई 295 रिकॉर्ड किया गया है, जबकि गाजियाबाद के लोनी में 341 एक्यूआई पाया गया है। नोएडा की बात करें तो के सेक्टर-116 में सुबह सात बजे 266 एक्यूआई दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-62 में 275 एक्यूआई पाया गया।
बताया गया कि पराली जलाने की वजह से भी वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है। जल्द इसमें कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।