पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण, अल-कायदा और ISIS गुटों का बढ़ा प्रभाव
- राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- November 8, 2025
- 0
- 61
- 1 minute read
बमाको। पश्चिम अफ्रीकी देश माली में पांच भारतीयों का अपहरण हो गया है। मामले में कंपनी ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय और माली सरकार इस ताजा घटना की जांच कर रहे हैं।
माली में बढ़ती हिंसा और आतंकी गतिविधियों के बीच पांच भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया। यह जानकारी उनकी कंपनी और सुरक्षा सूत्रों ने दी। सूत्रों के अनुसार, बंदूकधारियों ने इन भारतीयों को माली के पश्चिमी इलाके कोबरी के पास से अगवा किया। ये सभी एक ऐसी कंपनी में काम करते थे जो वहां बिजलीकरण से जुड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है।
भारतीय पहुंचाए गए बमाको
कंपनी के एक प्रतिनिधि ने बताया, ‘हम पुष्टि करते हैं कि हमारे पांच भारतीय कर्मचारियों का अपहरण किया गया है।’ उन्होंने यह भी बताया कि बाकी भारतीय कर्मचारियों को राजधानी बमाको सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।
अल-कायदा और आईएस से जुड़े संगठन सक्रिय
माली फिलहाल एक सैन्य शासन के अधीन है और देश में अस्थिरता लगातार बढ़ रही है। वहां अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से जुड़े संगठन सक्रिय हैं, जो आए दिन हमले और अपहरण की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विशेष रूप से अल-कायदा से जुड़ा संगठन ‘जमात नुसरत अल-इस्लाम वल मुस्लिमीन’ (जेएनआईएम) देश में हिंसा फैला रहा है। हाल ही में इस संगठन ने ईंधन पर नाकेबंदी लगा दी थी, जिससे पहले से जूझ रही माली की अर्थव्यवस्था और बिगड़ गई है।