बनारस रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी ने दिखाई चार वंदे भारत को हरी झंडी, सीएम योगी रहे मौजूद
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- November 8, 2025
- 0
- 109
- 1 minute read
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनारस स्टेशन से चार वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास बन गई है। एक ओर जहां इस ट्रेन के साथ 8 का मूलांक जुड़ा है वहीं आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है।
पीएम के हरी झंडी दिखाते ही यात्रियों ने हर- हर महादेव के जयकारे लगाए।
प्रधानमंत्री मोदी का बनारस रेलवे स्टेशन पर सीएम योगी ने स्वागत किया। यहां से पीएम चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट।
पीएम नरेन्द्र मोदी बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे तो हर- हर महादेव के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पीएम का भव्य स्वागत किया। पीएम मोदी बरेका से निकलकर बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पीएम मोदी ने इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। बनारस रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री अब वंदे भारत ट्रेन में सवार होने लगे हैं।
पीएम का इंतजार करते बच्चे और भाजपा कार्यकर्ता
बनारस रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी का इंतजार कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां स्कूली बच्चे भी हाथ में तिरंगा लिए पीएम का स्वागत करने के लिए तैयार दिखाई दिए।
बनारस से खजुराहो तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अभी 8 कोच के साथ चलाई जाएगी, जिसको आगे चलकर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया जाएगा। सफर के दौरान यह ट्रेन तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों (विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूटधाम) से होकर गुजरेगी।