IGI एयरपोर्ट पर विमानों की पार्किंग फुल, एडवाइजरी जारी; IGI तकनीकी खराबी?
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- November 8, 2025
- 0
- 53
- 1 minute read
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी के कारण 400 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं हैं। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मची हुई है। सभी एयरलाइसं ने अपने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की हैं। एटीसी सिस्टम में गड़बड़ी से विमानों की आवाजाही कम हुई है। विशेषज्ञों ने इसे विमानन उद्योग के लिए नई चुनौती बताया है। एयरलाइंस ने यात्रियों से देरी के लिए खेद जताया है।
IGI एयरपोर्ट पर तकनीकी खराबी से हाहाकार
विश्व के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे (IGI Airport) पर शुक्रवार सुबह से आई तकनीकी खराबी अभी तक पूरी तरह से दूर नहीं हो पाई है। तकनीकी खराबी के कारण 400 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुई हैं। वहीं, इस समस्या के चलते एयर इंडिया ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी है।
बताया गया कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की पार्किंग भी पूरी तरह विमानों से पैक हो गई। अब जो विमान दिल्ली में लैंडिंग के लिए चक्कर लगा रही है, उन्हें दिक्कत होगी। इसके बाद उड़ानों के डायवर्जन का सिलसिला शुरू किया गया।
सूत्रों का कहना है कि एटीसी के एएमएस सिस्टम में गड़बड़ी सामने आई है। यह सिस्टम एटीएस और विमान के बीच कम्युनिकेशन का माध्यम होता है। गड़बड़ी के प्रभाव को कम करने के लिए अब इसे ऑटोमेटिक मोड से मैनुअल मोड में चलाया जा रहा है। इस कारण विमानों की आवाजाही की रफ्तार धीमी है और एयर ट्रैफिक कन्जेशन बढ़ रहा है।
उड्डयन विशेषज्ञ मार्क मार्टिन ने इस तरह की समस्या को विमानन उद्योग की नई चुनौती बताई है। कहा है कि उड्डयन उद्योग को भविष्य की संभावित चुनौतियों से निपटने के लिए एक बैकअप प्लान लेकर चलना होगा। पायलटों को इसके लिए तैयार करना होगा।
इस समस्या के चलते स्पाइसजेट ने यात्रियों आगाह किया है कि सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। उधर, इंडिगो की ओर से कहा गया कि हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। इसके चलते दिल्ली और कई उत्तरी क्षेत्रों में उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।
वहीं, एयर इंडिया की ओर से कहा गया कि दिल्ली में एटीसी सिस्टम में आई तकनीकी समस्या सभी एयरलाइनों के उड़ान संचालन को प्रभावित कर रही है, जिससे हवाई अड्डे और विमान में देरी और लंबा इंतजार हो रहा है।