• July 17, 2026

सबरीमाला में प्रसाद व्यवस्था में खामियां पर हाईकोर्ट सख्त, एसआईटी 45 दिनों में जांच पूरी करे

 सबरीमाला में प्रसाद व्यवस्था में खामियां पर हाईकोर्ट सख्त, एसआईटी 45 दिनों में जांच पूरी करे

तिरुवनंतपुरम। केरल हाईकोर्ट ने सबरीमला मंदिर में प्रसाद की बिक्री और उससे होने वाली आय के प्रबंधन को लेकर त्रावणकोर देवास्वम बोर्ड (टीडीबी) की कार्यप्रणाली में गंभीर और प्रणालीगत खामियां पाई हैं। अदालत ने कहा कि अब समय आ गया है कि बोर्ड एक व्यापक, पारदर्शी और जवाबदेह ढांचा बनाए जिससे बोर्ड की आय को सुरक्षित रखा जा सके और उसमें होने वाले भ्रष्टाचार को रोका जा सके।