चक्रवाती तूफान मोंथा आज आंध्र के तट से टकराएगा, रेड अलर्ट जारी
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान मोंथा आज आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान मोंथा आज रात आंध्र प्रदेश के काकीनाडा इलाके में तट से टकराएगा। चक्रवाती तूफान के असर से देश के कई तटीय राज्यों में भारी बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मछुआरों को समुद्र में जाने से रोक दिया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान के असर से तमिलनाडु और पुडुचेरी में तेज गति की हवाएं चलेंगी। वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार और दूसरे राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई जा रही है।
