अमेरिका का दावा! ‘ट्रंप के कहने पर रूस से तेल खरीदना कम कर रहा भारत’
वॉशिंगटन। अमेरिका ने दावा किया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर भारत ने रूस से तेल खरीदना कम करना शुरू कर दिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने यह दावा किया। उन्होंने कहा, ‘अगर आप रूस पर लगे प्रतिबंधों को देखें और पढ़ें, तो वे काफी सख्त हैं।’ अमेरिका ने बुधवार को रूस की दो सबसे बड़ी तेल कंपनियों, रोसनेफ्ट और लुकोइल पर प्रतिबंधों का एलान किया। इन कंपनियों पर प्रतिबंध रूस के राजस्व के स्त्रोत पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
जब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट से रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दावा किया कि ‘मैंने कुछ अंतरराष्ट्रीय खबरें देखीं है, जिनमें कहा गया है कि चीन रूस से तेल खरीदना कम कर रहा है। हम जानते हैं कि भारत ने भी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर ऐसा ही किया है।’
