नेनमारा हत्याकांड में फैसला : दोषी ठहराए गए चेनथामारा को मिली दोहरी उम्रकैद की सजा

 नेनमारा हत्याकांड में फैसला : दोषी ठहराए गए चेनथामारा को मिली दोहरी उम्रकैद की सजा
तिरुवनंतपुरम। चेनथामारा को सजिता की हत्या के मामले में कई साल जेल में रहने के बाद चेनथामारा को जमानत मिली। जमानत पर छूटते ही चेनथामारा ने जनवरी 2025 में सजिता के पति सुधाकरण और सुधाकरण की मां लक्ष्मी की हत्या कर दी।
केरल के पलक्कड़ की अतिरिक्त जिला एवं सत्र अदालत ने शनिवार को 2019 के नेनमारा हत्याकांड में दोषी चेनथामारा को दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। चेनथामारा (54 वर्षीय) पर अदालत ने 3.25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है, अगर चेनथामारा जुर्माने की रकम नहीं अदा करता है तो उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी। अभियोजन पक्ष ने चेनथामारा के लिए मौत की सजा की मांग की थी, लेकिन अदालत ने मामले को दुर्लभतम से दुर्लभ मानने से इनकार कर दिया।
नेनमारा हत्याकांड मामले में छह महीने तक सुनवाई चली और 14 अक्तूबर को चेनथामारा को दोषी ठहराया गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, चेनथामारा ने साल 2019 में नेनमारा इलाके में अपने पड़ोस में रहने वाली महिला सजिता की हत्या की थी। चेनथामारा को शक था कि उसकी पत्नी के उसे छोड़कर जाने की वजह सजिता थी। चेनथामारा को सजिता की हत्या के मामले में कई साल जेल में रहने के बाद चेनथामारा को जमानत मिली। जमानत पर छूटते ही चेनथामारा ने जनवरी 2025 में सजिता के पति सुधाकरण और सुधाकरण की मां लक्ष्मी की हत्या कर दी।

image.png