प्रियांक खरगे को फोन पर अपशब्द बोलने वाले को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया

 प्रियांक खरगे को फोन पर अपशब्द बोलने वाले को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया
बंगलूरू। कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे को फोन पर अपशब्द बोलने वाले शख्स को बंगलूरू पुलिस ने महाराष्ट्र के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बता दें कि हाल में प्रियांक खरगे ने सार्वजनिक स्थानों पर आरएसएस की गतिविधियों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पत्र लिखा था। जिसके बाद शख्स ने प्रियांक खरगे को पत्र लिखकर फोन पर धमकी थी।
प्रियांक खरगे की ओर से इस घटना के खिलाफ सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बंगलूरू सेंट्रल डिवीजन और कलबुर्गी पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि व्यक्ति की पहचान धनेश नरोने उर्फ दानप्पा नरोने के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र के सोलापुर का रहने वाला है। यह कर्नाटक की सीमा से लगा एक जिला है।