भारत और चीन के बीच शुरू हुई सीधी उड़ान, दिल्ली से चीन के ग्वांगझू के लिए इंडिगो की सीधी फ्लाइट
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों का फिर शुरू होना भारत-चीन संबंधों में सुधार का संकेत है। ये उड़ानें कोविड-19 महामारी और डोकलाम गतिरोध की वजह से निलंबित कर दी गई थीं।
इंडिगो ने दिल्ली और चीन के ग्वांगझू के बीच रोजाना सीधी उड़ानें 10 नवंबर से शुरू करने का एलान किया है। इस हवाई मार्ग पर उड़ानों का संचालन इंडिगो के एयरबस ए320 विमान से होगा। एयरलाइन ने यह एलान विदेश मंत्रालय (एमईए) के तीन अक्तूबर को भारत और चीन के बीच सीधी उड़ानों को फिर से शुरू करने की पुष्टि के बाद किया है।
मंत्रालय ने यह भी कहा था कि सीधी उड़ानों का फिर शुरू होना भारत-चीन संबंधों में सुधार का संकेत है। ये उड़ानें कोविड-19 महामारी और डोकलाम गतिरोध की वजह से निलंबित कर दी गई थीं। चीनी दूतावास के एक प्रवक्ता ने भी दोनों देशों के बीच उड़ानों को फिर से शुरू करने की पुष्टि की। बताते चलें कि कुछ हफ्ते पहले ही इंडिगो ने कोलकाता से ग्वांगझू के बीच 26 अक्तूबर से रोजाना उड़ानें शुरू करने का एलान किया था।
भारत से चीन की उड़ानों को लेकर इंडिगो के ग्लोबल सेल्स प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा, कोलकाता से हाल ही में फिर से शुरू किए गए रूट के अलावा, दिल्ली और ग्वांगझू के बीच दैनिक सीधी उड़ानों के साथ चीन के साथ अपनी कनेक्टिविटी को बढ़ाकर हमें खुशी हो रही है। दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देशों के बीच परिचालन फिर से शुरू होने से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आर्थिक सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा, ग्वांगझू के माध्यम से इंडिगो चीन के विशाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगा। इससे दोनों देशों में व्यापार, निवेश, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर और बढ़ेंगे। इसके साथ ही भारत को दुनिया से जोड़ने की हमारी प्रतिबद्धता भी मजबूत होगी।
उड़ान का समय
एयरलाइन के मुताबिक, दिल्ली से ग्वांगझू की उड़ान रात 9:45 बजे रवाना होगी और सुबह 4:40 बजे ग्वांगझू पहुंचेगी। वापसी में यह उड़ान सुबह 5:50 बजे ग्वांगझू से उड़ान भरेगी और सुबह 10:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस मार्ग की टिकटें इंडिगो की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।