सीनेगल। सीनेगल में रिफ्ट वैली वायरस के दुर्लभ और गंभीर प्रकोप में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 119 मामले दर्ज किए गए हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से मवेशियों को प्रभावित करती है, लेकिन मच्छरों के काटने या संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने पर इंसान भी प्रभावित हो सकते हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार यह पहला मौका है जब सीनगल में इतनी बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। गंभीर मामलों में आंखों में नुकसान, मस्तिष्क में सूजन या हेमोरेजिक बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो जानलेवा भी हो सकती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अफ्रीका में RVF के प्रकोप अधिक बार हो रहे हैं।