साहित्य का नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्नाहोरकाई को
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 10, 2025
- 0
- 92
- 1 minute read
नई दिल्ली। इस साल साहित्य में नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई को दिया जाएगा। उनके नाम की घोषणा करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि उनका लेखन आतंक के बीच भी कला की ताकत दर्शाता है। साहित्य में 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। हंगरी के लेखक लास्जलो क्रास्जनाहोरकाई इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाएंगे। स्वीडन की स्वीडिश एकेडमी ने इसका एलान किया है। साहित्य के नोबेल की घोषणा करते हुए स्वीडिश एकेडमी ने कहा कि उनका लेखन आतंक के बीच भी कला की ताकत दर्शाता है।
साहित्य के क्षेत्र में दिए जाने वाला यह पुरस्कार उन लेखकों को मिलता है, जिनकी शानदार लेखनी वाली किताबें या कविताएं साहित्य में खास योगदान देती हैं। ऐसे ही हंगरी लेखक लास्जलो को 11 मिलियन स्वीडिश क्रोना (10.3 करोड़ रुपए), सोने का मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा।
उनको इस पुरस्कार से 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले लास्जलो को साल 2015 में मैन बुकर इंटरनेशनल प्राइज और 2019 में नेशनल बुक अवॉर्ड फॉर ट्रांसलेटेड लिटरेचर भी मिल चुका है।