भारत को सामाजिक सुरक्षा के लिए मिला आईएसएसए पुरस्कार

 भारत को सामाजिक सुरक्षा के लिए मिला आईएसएसए पुरस्कार
नई दिल्ली। देश में सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारत को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा संघ (आईएसएसए) पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. मनसुख मांडविया ने मलयेशिया में सामाजिक सुरक्षा मंच से यह पुरस्कार प्राप्त किया। भारत में सामाजिक सुरक्षा 2015 में 19 फीसदी से बढ़कर 2025 तक 64.3 फीसदी तक पहुंच गई है। आईएसएसए ने सरकार के ई-श्रम पोर्टल की सराहना की, जिसमें चार वर्षों में 30 करोड़ से अधिक असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पंजीकृत हुए। मलयेशिया के कुआलालंपुर में विश्व सामाजिक सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए मांडविया ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाने के लिए भारत ने सतत प्रयास किए। आईएसएसए पाने वाला पांचवां देश बना भारत: भारत आईएसएसए पुरस्कार हासिल करने वाला पांचवां देश बन गया है। इससे पहले 2013 में ब्राजील, 2016 में चीन, 2019 में रवांडा और 2022 में आइसलैंड ने यह पुरस्कार हासिल किया।