टोल टैक्स हुआ कम,पांच से इतने रुपये तक घटाए दाम
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- October 4, 2025
- 0
- 143
- 1 minute read
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यूनिफार्म पॉलिसी के तहत देश में टोल की दरों में परिवर्तन कर दिया है। नई दरें शुक्रवार रात्रि 12 बजे से लागू कर दी गईं। नई दरों के आते ही विभिन्न टोल पर टोल कंपनियों ने नई दरों को अपडेट कर दिया है।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने शुक्रवार रात 12 बजे से देश भर में टोल की नई दरें लागू कर दीं। इससे वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली। प्रति फेरे 5 से 25 रुपये घटने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है।
हिसार जिले के रामायण टोल प्लाजा, लांधड़ी टोल प्लाजा, चौधरीवास टोल प्लाजा और बाडो पट्टी टोल प्लाजा पर भी संशोधित दरें लागू कर दी गई हैं। पिछले सप्ताह नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को टोल दरें संशोधित करने के निर्देश दिए थे।
29 सितंबर को एनएचएआई के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ से जारी पत्र में सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर को अपने अधीन टोल प्लाजा के लिए महंगाई दर वर्ष 2004-05 के बजाय 2011-12 को आधार मानकर नई टोल दरें प्रस्तावित करने को कहा गया था
जिसके बाद स्थानीय अधिकारियों ने टोल की नई दरें तय की हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर विपिन मंगला ने बताया कि टोल की दरें संसोधित की गई हैं। नई दरों को शुक्रवार रात से ही लागू कर दिया गया।
जीटी बेल्ट के चार टोल प्लाजा की बदली दरें
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यूनिफार्म पॉलिसी के तहत देश में टोल की दरों में परिवर्तन कर दिया है। नई दरें शुक्रवार रात्रि 12 बजे से लागू हो जाएंगी। नई दरों के आते ही विभिन्न टोल पर टोल कंपनियों ने नई दरों को अपडेट कर दिया, इसमें पांच रुपये से लेकर 25 रुपये तक कम किए गए हैं। टोल की नई दरें फास्ट टैग की हैं। टैग न होने पर नकद शुल्क दोगुना लगेगा।