नूंह में पुलिस पर राइफलों और अवैध हथियारों से फायरिंग, हालात बेकाबू 13 गिरफ्तार
- राष्ट्रीय
Political Trust
- September 28, 2025
- 0
- 46
- 1 minute read
नूंह। पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य कई जगह से वाहन चोरी व साइबर ठगी के आरोपियों को पकड़ने इंदाना गांव गई सीआईए टीम पर आरोपियों के परिजनों ने पथराव कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पुलिस कर्मचारियों को जान से मारने की नियत से अवैध हथियार व राइफल से फायरिंग भी की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस कर्मचारियों को भी फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पथराव के दौरान तीन पुलिस कर्मचारियों को मामूली चोटें आई। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। बिछोर पुलिस ने मामले में चार दर्जन से अधिक लोगों पर केस दर्ज कर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पुलिस आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
सीआईए तावडू की टीम गांव इंदाना पहुंची
जानकारी के अनुसार, सुबह इंदाना गांव में सीआईए तावडू की टीम आरोपी आजाद पुत्र सुबे खा उर्फ सुब्बा, साहिद पुत्र खुर्शीद, शाहरूख पुत्र याकूब व अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव इंदाना पहुंची थी। आरोपियों पर पंजाब, आंध्र प्रदेश व अन्य जगहों पर मुकदमे दर्ज हैं। जैसे ही पुलिस ने आजाद के घर पर दबिश दी, आरोपी आजाद ने पिस्टल निकालकर पुलिस टीम पर सीधा फायर कर दिया जिसमें सिपाही समीर बाल-बाल बच गया।