दयालपुर में पति ने पत्नी और बेटे को गोली मार दी, दोनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
New Delhi –उत्तर-पूर्वी दिल्ली के थाना दयालपुर क्षेत्र के मूंगा नगर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। स्थानीय निवासी अब्दुल ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी और 17 वर्षीय बेटे को गोली मार दी। घायल मां-बेटे को गंभीर हालत में जग प्रवेश चंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
