सरकार ने दी 50 वर्ष तक की विधवा महिलाओं को आवास देने की मंजूरी
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- September 26, 2025
- 0
- 38
- 1 minute read
लखनऊ। अब तक 18 से 40 वर्ष तक विधवा महिलाओं को ही मुख्यमंत्री आवास की सुविधा मिलती थी। लेकिन अब सरकार ने 50 वर्ष तक की विधवा महिलाओं को आवास देने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार ने 11 हजार आवास का लक्ष्य दिया है। जिसमें विधवा महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए विभाग ने आवेदन खोल दिए हैं। लोगों ने आवेदन शुरू कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए अब 50 वर्ष तक की आयु वाली विधवा और निराश्रित महिलाएं भी पात्रता श्रेणी में शामिल कर दी गई हैं। उनको भी मुख्यमंत्री आवास का लाभ मिल सकेगा। ग्राम्य विकास विभाग ने इस श्रेणी की पात्रता को 40 वर्ष से बढ़ाकर 50 वर्ष किया गया है। वहीं जिले में योजना के तहत 11 हजार लाभार्थियों को पक्के मकान देने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अन्य श्रेणी के लोगों को भी शामिल किया गया है।
आवास योजना के लिए आवेदन किए जाने शुरू कर दिए गए हैं। बताते हैं कि इस योजना में प्राकृतिक आपदा ग्रस्त, कुष्ठ रोग प्रभावित, मुसहर, कोल, सहरिया, थारू, नट, चेरो, पछइया, लोहार, बैगा आदि जातियों के बेघर के साथ दिव्यांगजन और विधवा निराश्रित महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।