जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की NGO का FCRA लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द
- राष्ट्रीय
Political Trust
- September 26, 2025
- 0
- 95
- 1 minute read
गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार, SECMOL को सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए FCRA रजिस्ट्रेशन (नंबर 152710012) दिया गया था। लेकिन मंत्रालय ने पाया कि NGO ने धारा 8(1)(a), 17, 18, 19 का उल्लंघन किया। मुख्य आरोप विदेशी और स्थानीय फंड का गलत इस्तेमाल। लेखा विवरण में गड़बड़ी, जैसे 2021-22 में सोनम वांगचुक द्वारा 3.5 लाख रुपये का जमा, जो FCRA खाते में नहीं दिखा। बिना FCRA के 1.5 करोड़ रुपये की विदेशी रेमिटेंस प्राप्ति। हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव लर्निंग (HIAL) के 7 खातों में से 4 अनिर्दिष्ट हैं
20 अगस्त 2025 को शो कॉज नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक न होने पर 25 सितंबर को लाइसेंस रद्द कर दिया गया। मंत्रालय ने कहा कि सोनम वांगचुक के भड़काऊ भाषणों (अरब स्प्रिंग और नेपाल के Gen Z प्रदर्शनों का जिक्र) ने भीड़ को उकसाया।
लेह हिंसा की पृष्ठभूमि
24 सितंबर को लेह में लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और 6वीं अनुसूची लागू करने की मांग पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। भीड़ ने बीजेपी कार्यालय, हिल काउंसिल और वाहनों पर हमला किया। पुलिस ने आंसू गैस और फायरिंग की, जिसमें 4 लोगों की मौत और 80 से अधिक घायल हुए। 50 लोगों को हिरासत में लिया गया, और लेह जिले में कर्फ्यू लगा दिया गया। सोनम वांगचुक ने 10 सितंबर से 15 दिनों का अनशन समाप्त किया था।
