एयरपोर्ट के बनने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) का दबाव कम हो जाएगा। 5,845 हेक्टेयर जमीन पर बना ये एयरपोर्ट जितना बड़ा है उसकी सुविधाएं भी उतनी ही खास हैं। ये देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जिसमें 6 रनवे और 4 टर्मिनल बनाए गए हैं। इस एयरपोर्ट से चौथे फेज के बाद हर साल 7 करोड़ यात्रियों के सफर करने का अनुमान है।