दिल्ली आश्रम कांड: चैतन्यानंद से वार्डन कराती थी मुलाकात, छात्राओं ने खोली बाबा की करतूतों की पोल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 24, 2025
- 0
- 131
- 1 minute read
नई दिल्ली। दिल्ली के एक प्रतिष्ठित संस्थान के प्रबंधक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पर्थसार्थी पर 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। श्रृंगेरी ने सार्वजनिक बयान जारी कर कहा कि उनसे पीठ के सभी संबंध समाप्त कर दिए गए हैं।
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती नाम के संचालक पर 17 छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। छात्राओं की शिकायत पर वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला कि आरोपी महंगी वोल्वो कार में एंबेसी का नंबर लगाकर घूम रहा था। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि संचालक की आखिरी लोकेशन आगरा में देखी गई। पता चला है कि मठ ने उसे कृत्य की जानकारी होते ही उसे आश्रम से निकाल दिया गया है।
दक्षिण भारत के प्रमुख मठ के नाम पर आश्रम
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार दक्षिण भारत के प्रमुख मठ का एक आश्रम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में है। इसे चलाने के लिए स्वामी चैतन्यानंद नामक आरोपी को संचालक नियुक्त किया गया था। आश्रम में मैनेजमेंट की पढ़ाई होती है, जिसके दो बैच हैं। दोनों बैच में 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि आश्रम में काम करने वाली कुछ वार्डन आरोपी से मिलवाती थीं। सभी छात्राओं के अदालत में जज समक्ष (183 के तहत) के बयान भी दर्ज हो गए हैं। मामला दर्ज होने का पता चलने के बाद आरोपी भाग गया है।