जुबीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

 जुबीन की अंतिम यात्रा में पहुंचे हजारों लोग, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
गोवाहाटी। गायक जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो चुकी है। इससे पहले उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके करीबी पहुंच रहे हैं। जुबीन गर्ग का दूसरी बार पोस्टमार्टम हुआ है।
परिवार के सदस्यों ने दी अंतिम विदाई
जुबीन गर्ग की पत्नी और पिता सहित परिवार के सदस्यों ने कमरकुची स्थित श्मशान घाट पर दिवंगत गायक को अंतिम विदाई दी। 52 वर्षीय संगीत जगत के इस दिग्गज का 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय निधन हो गया था।
बंदूक से सलामी दी गई
असमिया गायक जुबीन गर्ग को कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट पर बंदूक से सलामी दी गई। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कमरकुची एनसी गांव के एक श्मशान घाट में असमिया गायक जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बॉलीवुड और असमिया गायक जुबीन गर्ग का हाल ही में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक का माहौल है। आज मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोग श्मशान घाट पहुंच रहे हैं।
अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे लोग
गायक जुबीन गर्ग का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव कैरोलिना में किया जाएगा। यहां उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अंतिम संस्कार से पहले लोगों की भीड़ जमा हो गई है। लोग उनकी एक झलक पाने के इंतजार में हैं।
हो रही अंतिम संस्कार की तैयारी
सोशल मीडिया पर आई एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कमरकुची, उत्तरी कैरोलिना गांव में जुबीन के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। यहां श्मशान घाट पर लकड़ियां रखी हैं और आस-पास की जगह को फूलों से सजाया गया है।
पैतृक गांव ले जाया जा रहा शव
गायक जुबीन गर्ग के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए कमरकुची एनसी गांव के श्मशान घाट में ले जाया जा रहा है। उनकी शव यात्रा के साथ हजारों की भीड़ उमड़ी है।