पितृ विसर्जन अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी भीड़, असम के सीएम ने की पूजा
- उत्तर प्रदेश दिल्ली राष्ट्रीय हमारी संस्कृति
Political Trust
- September 21, 2025
- 0
- 108
- 1 minute read
हरिद्वार। आज पितृ विसर्जन अमावस्या पर हरिद्वार में सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। नारायणी शिला और गंगा घाटों पर पिंडदान के लिए भीड़ उमड़ी रही।
पितृपक्ष की अमावस्या पर आज हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी है। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर नारायणी शिला में पित्रों का तर्पण किया। विधि-विधान से पूजन आदि करके लोगों ने पितरों को पिंडदान की सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गंगा स्नान के लिए भी हरकी पैड़ी पर भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं, इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी और माहौल धार्मिक भावनाओं से सराबोर दिखाई दिया।
वहीं, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी नारायणी शिला पहुंचकर पिंडदान किया। वह हर वर्ष नारायणी शिला हरिद्वार आकर पितरों को तर्पण देते हैं।
भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया है। आज सुबह छह बजे से लेकर मेला खत्म होने तक वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग मार्गों और पार्किंग स्थलों को चिह्नित किया गया है।