नई दिल्ली। नई दिल्ली के रोहिणी जिले के बुध विहार थाने के पुलिसकर्मियों और पांच संदिग्ध अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई है। बुध विहार एसएचओ करुणा सागर की टीम ने मुठभेड़ के बाद तीन हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गोली लगी। जिससे कुल तीन बदमाश गिरफ्तार हो गए। दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाश गोगी गैंग से जुड़े हैं। मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।