घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 170 अंक नीचे, निफ्टी 25400 अंक फिसला

 घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 170 अंक नीचे, निफ्टी 25400 अंक फिसला
नई दिल्ली। आज घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन शुक्रवार (19 सितंबर) को गिरावट के साथ खुले हैं। आईटी शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार नीचे आया। साथ ही कुछ सेक्टर में मुनाफावसूली ने भी बाजार को नीचे की तरफ खींचा।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 150 अंक की गिरावट लेकर 82,946.04 पर ओपन हुआ। खुलते ही इसमें गिरावट बढ़ गई। सुबह 9:33 बजे यह 283.70 अंक या 0.34 फीसदी की बढ़त लेकर 82,730.26 पर कारोबार कर रहा था।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty50) गिरावट लेकर 25,410.20 पर ओपन हुआ। खुलते ही यह 25,400 के लेवल से नीचे फिसल गया। सुबह 9:35 बजे यह 83.25 अंक या 0.33 फीसदी गिरकर 25,340 पर था।
बैंक ऑफ जापान (BoJ) का ब्याज दर निर्णय, मजबूत वैश्विक संकेत तथा प्राइमेरी बाजार की गतिविधियां सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन बेंचमार्क सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) की चाल को प्रभावित करेंगी।
Adani Stocks उछले
अदाणी ग्रुप के शेयरों में शुक्रवार को 1% से लेकर 9.6% तक की तेजी देखी गई। यह तेजी सेबी की लेटेस्ट रिपोर्ट के बाद आई है। सेबी ने अरबपति गौतम अदाणी और उनके समूह पर शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की तरफ से लगाए गए स्टॉक हेराफेरी के आरोपों को खारिज कर दिया। नौ कंपनियों में अदाणी पावर ने सबसे अधिक 9.6% की बढ़त दर्ज की। जबकि ग्रुप की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइज़ेज के शेयर 4.4% चढ़े।