पालघर में रासायनिक फैक्ट्री में भीषण विस्फोट; एक की मौत, छह घायल
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 19, 2025
- 0
- 102
- 1 minute read
मुंबई। महाराष्ट्र के जिला पालघर में लिम्बानी सॉल्ट इंडस्ट्रीज में रात भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें एक श्रमिक की मौत हो गई और छह घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री में श्रमिक धातु और अम्ल को मिला रहे थे। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम का कहना है कि धातु और अम्ल के मिश्रण के दौरान पांच श्रमिक घटनास्थल पर मौजूद थे। यह एक अत्यधिक प्रतिक्रियाशील प्रक्रिया थी। जिससे विस्फोट हुआ।
उन्होंने बताया कि एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से झुलस गए और उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका गहन उपचार किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि थोड़ी दूर पर तैनात दो और श्रमिक मामूली रूप से घायल हो गए और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।