फ्रांस में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, आगजनी और तोड़फोड़
- राजनीति राष्ट्रीय विदेश
Political Trust
- September 10, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read

पेरिस। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में अस्थिरता और हिंसा के बीच अब एक और मुल्क फ्रांस में सरकार के खिलाफ हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी पेरिस में आगजनी और तोड़फोड़ के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दी हैं। उन्होंने कचरे के डिब्बों को आग के हवाले कर दिया है। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई है।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की नीतियों के खिलाफ फ्रांस में पेरिस समेत कई अन्य स्थानों पर बुधवार को जमकर बवाल हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। उपद्रवियों को सार्वजनिक संपत्तियों को आग के हवाले कर दिया। शहरों में जगह-जगह आगजनी से तनाव फैल गया। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे। दरअसल, प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वे देश में बार-बार प्रधानमंत्री बदले जाने को लेकर नाराज हैं।
नए प्रधानमंत्री को लेकर नाराजगी
लोगों में देश में चौथी बार प्रधानमंत्री बदले जाने को लेकर नाराजगी है। प्रदर्शन के जरिए लोग नए प्रधानमंत्री को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान दिन के शुरुआती घंटों में गृह मंत्री ने लगभग 200 गिरफ्तारियों की जानकारी दी।