तुर्किए में पुलिस थाने पर हमले में दो अधिकारियों की मौत

 तुर्किए में पुलिस थाने पर हमले में दो अधिकारियों की मौत
नई दिल्ली। आज सोमवार को पश्चिमी तुर्किये के एक पुलिस स्टेशन पर नकाबपोश हमलावर ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही छह अन्य लोग घायल हो गए। हमलावर एक 16 साल का किशोर है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना बालकोवा जिले के इजमिर इलाके की है। यह तुर्किये का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। हमलावर से पूछताछ कर हमले की वजह का पता लगाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमलावर कुछ दिन पहले ही पुलिस हिरासत से छूटा था और माना जा रहा है कि पुलिस द्वारा हिरासत में किए गए कथित उत्पीड़न के बदले के लिए किशोर ने हमले को अंजाम दिया।