40 साल मामी को 25 साल के भांजे से हुआ प्यार, पति का कत्ल कर गाड़ दी लाश
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- September 8, 2025
- 0
- 32
- 1 minute read

कानपुर। 40 साल की मामी को 25 साल के भांजे से प्यार हो गया। भांजे के साथ मिलकर महिला ने अपने पति का कत्ल कर उसकी लाश को घर के पीछे गाड़ दिया। लाश को गलाने के लिए उसमें नमक डाल दिया गया। पुलिस ने कानपुर के सचेंडी के लालेपुर निवासी शिवबीर (45) की हत्यारोपी पत्नी लक्ष्मी और भांजे अमित को गिरफ्तार कर लिया है।
कानपुर में भांजे के प्यार में एक महिला ने रिश्तों का कत्ल कर दिया। मामला सचेंडी का है। दस माह पहले महिला लक्ष्मी ने भांजे संग मिलकर पति शिवबीर (45) की हत्या कर दी और शव घर के पीछे खेत में गाड़ दिया। कुछ समय बाद कुत्तों ने अस्थियां बाहर निकाल दीं तो हड्डियों को बोरे में भरकर पनकी नहर में फेंक दिया था।
पुलिस ने शनिवार को सास सावित्री देवी की तहरीर पर दोनों के खिलाफ हत्या के लिए अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया। एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी के लालूपुर गांव निवासी सावित्री देवी ने सचेंडी थाने में बेटे शिवबीर के लापता होने की शिकायत छह मई 2025 को दर्ज कराई थी। सावित्री देवी ने बताया था कि 30 अक्तूबर 2024 को गृह जनपद बांदा गई थीं।
पांच सितंबर को वापस आई तो उन्हें बहू लक्ष्मी ने बताया कि शिवबीर के पास किसी का फोन आया था, जिस पर वह नौकरी के चक्कर में गुजरात चले गए। काफी दिन तक कोई जानकारी न मिलने पर बहू लक्ष्मी से पूछताछ की तो हर बार अलग-अलग बात बताई।
सावित्री देवी ने बहू लक्ष्मी और नाती अमित के प्रेम संबंध की बात बताते हुए शिकायत की थी। जब अमित और लक्ष्मी के संबंधों को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने इस बात को स्वीकार किया। इस पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अमित ने घटना कबूल कर ली।