शनिवार शाम नई दिल्ली स्टेशन पर लगेज स्कैनर मशीनें खराब होने से यात्रियों की लगी भीड़
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 6, 2025
- 0
- 68
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज अनंत चतुर्दशी के मौके पर नई दिल्ली स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्टेशन पर लगी लगेज स्कैनर मशीनें खराब होने के चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए।
देशभर में गणेश उत्सव के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत हो गई है। ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई हैं। शनिवार को अनंत चतुर्दशी मौके पर नई दिल्ली स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई है। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों का आरोप है, रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए है। इसके अलावा लगेज चेक करने के लिए जो मशीनें लगाई गई है। वह भी ठीक से काम नहीं कर रही है। ये यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ है।
दरअसल, 4 सितंबर के बाद से ही नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इसके पीछे की वजह लंबी छुट्टियां हैं। 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की सरकारी छुट्टी थी। वहीं 6 को शनिवार और 7 को रविवार की छुट्टियां है। ऐसे में बढ़ी संख्या में यात्री संख्या छुट्टियां मनाने अपने घर या आसपास शहरों में जा रहे है। शनिवार शाम को यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत अजमेरी गेट से रेलवे स्टेशन में एंट्री लेते हुए समय हुई।
यात्रियों का आरोप है कि, शनिवार शाम को अजमेरी गेट पर लोगों की बहुत भीड़ थी। स्टेशन में यात्रियों की एंट्री को लेकर कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। इसी वजह से यात्रियों को बहुत दिक्कत हुई। स्टेशन के प्रवेश द्वार जो लगेज स्कैनर मशीने लगाई गई है वह भी ठीक से काम नहीं कर रही थी। मौजूद सुरक्षाकर्मी मैन्युअल चेकिंग कर यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश दे रहे थे। इसी वजह से स्टेशन में यात्रियों की लंबी कतारें लग गई।