कर्जदारों को राहत! पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया ने घटाई MCLR, होम-कार लोन की EMI अब होगी कम
- कारोबार दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- September 3, 2025
- 0
- 70
- 1 minute read

नई दिल्ली। PNB और बैंक ऑफ इंडिया ने MCLR घटाकर ग्राहकों को राहत दी है। जिससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI कम होगी।
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने अपने कर्ज की ब्याज दरों में कटौती की है। यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू हो गया है। दोनों बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कमी की है। इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को राहत मिल सकती है।
PNB ने कितनी कटौती की?
पंजाब नेशनल बैंक ने सभी समय तक के MCLR में 15 बेसिस पॉइंट तक की कटौती की है। ओवरनाइट MCLR को 8.15% से घटाकर 8% किया गया है। एक महीने की MCLR 8.30% से 8.25% हो गई है। तीन महीने की दर 8.50% से 8.45% और छह महीने की दर 8.70% से 8.65% हो गई है। एक साल की MCLR 8.85% से 8.80% और तीन साल की MCLR 9.15% से 9.10% कर दी गई है।
Bank of India ने ये किया?
बैंक ऑफ इंडिया ने भी MCLR में 5 से 15 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। हालांकि, ओवरनाइट दर को 7.95% पर अपरिवर्तित रखा गया है। एक महीने की MCLR 8.40% से 8.30% और तीन महीने की दर 8.55% से 8.45% हो गई है। छह महीने की MCLR 8.80% से 8.70% और एक साल की दर 8.90% से 8.85% कर दी गई है। तीन साल की MCLR को 9.15% से 9.00% किया गया है।