बेटे के बर्थडे पर युवक ने पत्नी-सास का किया कत्ल, कैंची से वारदात को दिया अंजाम

 बेटे के बर्थडे पर युवक ने पत्नी-सास का किया कत्ल, कैंची से वारदात को दिया अंजाम
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी स्थित केएन काटजू मार्ग इलाके घरेलू झगड़े में एक युवक ने अपनी पत्नी और उसकी मां की कैंची से हत्या कर दी। मृतकों की शिनाख्त 65 साल की कुसुम सिन्हा और 34 साल की प्रिया सहगल के रूप में हुई है।
शुरुआती जांच में पता चला कि 28 अगस्त को प्रिया के बेटे का जन्मदिन था। कुसुम समारोह में शामिल होने के लिए बेटी के घर गई थी। वहां उपहारों के आदान-प्रदान को लेकर प्रिया और उसके पति योगेश के बीच विवाद हो गया था। मामले को सुलझाने के लिए कुसुम अपनी बेटी के घर रुक गई थी।
काफी फोन करने पर जब कुसुम ने फोन नहीं उठाया तो दोपहर में उनका बेटा मेघ सिन्हा अपने जीजा के घर पहुंचा। जहां दरवाजा बाहर से बंद था और वहां खून के धब्बे थे। उसने अन्य लोगों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर गया। जहां दोनों मृत पड़े थे। उसके जीजा बेटे को लेकर भागा हुआ था। जिसे पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।