अयोध्या में इस बार 32 हजार वालंटियर जलाएंगे 28 लाख दीप, आतिशबाजी और लेजर लाइट से जगमग होगा सरयू तट
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 31, 2025
- 0
- 61
- 1 minute read

अयोध्या। अयोध्या में इस बार दीपोत्सव के मौके पर 32 हजार वालंटियर 28 लाख दीप जलाकर फिर से रिकॉर्ड बनाएंगे। इस बार राम की पैड़ी पर 26.11 लाख दीप प्रज्ज्वलित करने का लक्ष्य रखा गया है। 19 अक्तूबर की शाम लेजर लाइट व ग्रीन आतिशबाजी से सजेगी।
रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दीपोत्सव के भव्य आयोजन के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार राम की पैड़ी पर नौवें आयोजन के दौरान 26.11 लाख दीप प्रज्ज्वलन का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 28 लाख दीये बिछाने की योजना बनाई गई है। इस महायज्ञ में 32 हजार वॉलंटियर्स की सेना उतरेगी, जो दीपों को सजाने और प्रज्ज्वलित करने का कार्य संभालेगी। 19 अक्तूबर की शाम को होने वाला यह आयोजन लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी से और भी आकर्षक होगा।
एडीएम सिटी योगेंद्र पांडेय को मुख्य नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि विभिन्न विभागों से 20 नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो आयोजन की हर बारीकी पर नजर रखेंगे। दीपोत्सव की तैयारियों में स्वच्छता, सुरक्षा और व्यवस्था को प्राथमिकता दी जा रही है। राम की पैड़ी को दीयों से सजाने के लिए विशेष डिजाइन तैयार किए गए हैं, जो भगवान राम की लीलाओं को दर्शाएंगे।
सामूहिक सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना
इन दीपों को जलाने के लिए सरसों तेल और पर्यावरण अनुकूल सामग्री का उपयोग होगा। सूचना विभाग की ओर से साकेत महाविद्यालय से 11 झांकियां निकाली जाएंगी। इन झांकियों में आधुनिक तकनीक का उपयोग होगा, जिससे दर्शकों को एक अनूठा अनुभव मिलेगा। दीपोत्सव में रामलीलाओं का मंचन होगा तो एक बार फिर सामूहिक सरयू आरती का विश्व रिकॉर्ड बनाने की योजना है।
वर्ष – जले दीप
2017 – 1.71 लाख
2018 – 3.01 लाख
2019 – 4.04 लाख
2020 – 6.06 लाख
2021 – 9.41 लाख
2022 – 15.76 लाख
2023 – 22.23 लाख
2024 – 25 लाख