गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुटा दिल्ली-एनसीआर, सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था

 गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुटा दिल्ली-एनसीआर, सख्त रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
New Delhi। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली के यमुना पार और अन्य इलाकों में मूर्तिकार मूर्तिया बनाने में लगे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है। सभी जिले के प्रमुखों ने थानाध्यक्षों ने सुरक्षा कड़ी करने के आदेश दिए हैं। यमुना किनारे सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कृत्रिम तालाबों में किया जाएगा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा तैयारियों को लेकर मंत्रणा शुरू कर दी है। सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई हैं।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में प्रतिमा विसर्जन के आयोजन के लिए आयोजकों से समय पर संपर्क किया जाएगा, ताकि सीमा पर भीड़ और असुविधा न हो। घाटों पर सुरक्षा बल की तैनाती की जाएगी। बैरिकेडिंग और लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी में विसर्जन रोकने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि कोई यमुना नदी में मूर्ति का विर्सजन न कर सके। पुलिस आयोजकों के साथ मिलकर मोहल्लों में बैठकें आयोजित कर गणेश प्रतिमाओं की सूची तैयार कर रही है।
दिल्ली पुलिस पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ अपराधियों से संबंधित जानकारी का आदान-प्रदान भी करेगी। करीब पांच हजार पुलिसकर्मी दिल्ली में अलग-अलग जगह पर तैनात किए जाएंगे।