दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, 7 फीट हवा में उछाला
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 24, 2025
- 0
- 37
- 1 minute read

गाजियाबाद। गाजियाबाद के विजयनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित आईपीएम कॉलेज के निकास प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी विपिन को कार ने टक्कर मार दी। सिपाही को गंभीर रूप से घायल अवस्था में मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सिपाही ने दम तोड़ दिया। विजयनगर पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि मूल रूप से खुर्जा निवासी विपिन कुमार गाजियाबाद ट्रैफिक विभाग में सिपाही थे। शाम विपिन कुमार आईपीईएम कॉलेज के सामने ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे थे। इसी दौरान एक अर्टिगा कार के चालक ने लापरवाही और तेजी से विपिन को टक्कर मारकर कुचल दिया। टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से कार लेकर भाग गया।
गंभीर रूप घायल विपिन को मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी मौत हो गई है। घायल विपिन कुमार का भाई अक्षय कुमार यातायात पुलिस में है। अक्षय कुमार की शिकायत पर विजयनगर थाना पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
उधर, एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी खंगालकर कार चालक और उसके साथी की पहचान कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया कि कार सदरपुर निवासी विनीत चला रहा था और उस कार में उसका दोस्त सुमित भी सवार था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।