यूटयूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल

 यूटयूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने का आरोपी मुठभेड़ में गोली लगने से घायल
गुरुग्राम। यूटयूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया है। एल्विश यादव के पिता ने फायरिंग की सूचना पुलिस को दी थी। बदमाश घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए थे। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर लेकर गई थी।
गुरुग्राम में यूट्यूबर एल्विस यादव के घर फायरिंग मामले में एक आरोपी को फरीदाबाद अपराध शाखा ने मुठभेड़ के बाद बीपीटीपी थाना इलाके से काबू किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है।
जानिए क्या है पूरा मामला
गुरुग्राम के गांव वजीराबाद में एल्विश यादव के घर पर बाइक सवार अज्ञात हमलवारों ने करीब 24 राउंड फायर किए थे। फायरिंग होते ही एल्विश यादव के घर केयरटेकर का काम करने वाला शख्स घबराकर अंदर भाग गया था। साथ ही जानकारी एल्विश यादव के पिता मास्टर राम अवतार को दी थी।
मास्टर राम अवतार ने बताया था कि हमलावर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर भाग गए। फायरिंग के समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे। तीन हमलवार बाइक पर आए थे, एक हमलावर बाइक से थोड़ी दूर पहले ही उतर गया था दो लड़कों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई थीं। एल्विश के पिता ने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी।