दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर बड़ा बदलाव, एसबीके सिंह को हटाकर सतीश गोलचा के हाथ सौंपी कमान
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 21, 2025
- 0
- 124
- 1 minute read
नई दिल्ली। आज गुरुवार को गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद पर बड़ा बदलाव किया। गृह मंत्रालय ने एसबीके सिंह के स्थान पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। गृह मंत्रालय ने इस नियुक्ति का आदेश भी जारी किया है।
आधिकारिक आदेश में बताया गया है कि वर्तमान में दिल्ली जेल के महानिदेशक के रूप में कार्यरत सतीश गोलचा अगले आदेश तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से की गई है और आदेश की प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है।
एसबीके सिंह को 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया था, लेकिन 21 दिनों में उन्हें पद से हटा दिया गया। हटाने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
दिल्ली पुलिस कमिश्नर के इस बदलाव का समय खासा संवेदनशील है क्योंकि एक दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर ‘जन सुनवाई’ के दौरान हमला हुआ था। मुख्यमंत्री ने हमले के बाद कहा था कि यह हमला केवल उन पर नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता और सेवा के लिए उनके संकल्प पर किया गया एक कायराना प्रयास है। वे अब बेहतर महसूस कर रही हैं और जनता के बीच लौटने का भरोसा भी दिया है।