गोकुल में आज नंदोत्सव की धूम, लुटाई जाएगी लाला की छीछी…
- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय
Political Trust
- August 17, 2025
- 0
- 100
- 1 minute read

मथुरा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद आज गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद नंदोत्सव की धूम रहेगी। नंदभवन नंद किला मंदिर से ठाकुरजी का डोला निकाला जाएगा जो नंद चौक पहुंचेगा। रास चबूतरा पर नंदोत्सव में मिठाई और उपहार लुटाए जाएंगे। इस उत्सव में भाग लेने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु गोकुल पहुंचते हैं।
मिठाई और उपहार लुटाए जाएंगे
ठाकुरजीडोला में विराजमान होकर नंद चौक पहुंचेंगे। रास चबूतरा पर नंदोत्सव मनाया जाएगा। मिठाई, उपहार, लाला की छीछी लुटाई जाएगी। राधारमण मंदिर के साथ राधादामोदर, शाहजी मंदिर में दिन में मनाया जाएगा जन्मोत्सव।
सोलह कलाओं के अवतारी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मा का उल्लास यूं तो पूरे ब्रजमंडल में छाया है। मथुरा में आज रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। लेकिन, ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी में शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया। सप्त देवालयों में शामिल ठाकुर राधारमण मंदिर में दिन में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया।
दर्शन के लिए उमड़ी भीड़
आराध्य ठाकुर राधारमणलालजु के श्रीविग्रह का पंचामृत से महाभिषेक हुआ तो दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर सेवायताें ने आराध्य राधारमणलालजु का का पंचामृत से महाभिषेक किया। आराध्य के महाभिषेक दर्शन को मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।