नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को जन्माष्टमी के अवसर पर शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स पर लिखा कि जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं! भगवान श्री कृष्ण ने समस्त मानवता को सभी प्राणियों के कल्याण के लिए समर्पित रहते हुए धर्मानुसार कर्तव्यों का पालन करने का मार्ग दिखाया है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर, सभी लोग भगवान श्री कृष्ण के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाएं।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और इसे आस्था का पावन पर्व बताया। पीएम मोदी ने एक्स लिखा कि सभी देशवासियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। आस्था, उल्लास और उत्साह का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। जय श्री कृष्णा! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।