कृष्ण जन्माष्टमी पर करें राशि अनुसार उपाय, होगी करियर में प्रगति और उन्नति
- दिल्ली राष्ट्रीय
Political Trust
- August 16, 2025
- 0
- 42
- 1 minute read

नई दिल्ली। आज भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार वर्ष 2025 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज 16 अगस्त, शनिवार को है। यह पावन अवसर भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े हर्ष और उल्लास से मनाया जा रहा है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपनी राशि के अनुसार उपाय करें। इससे करियर में प्रगति के साथ उन्नति भी होगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह जन्माष्टमी विशेष फलदायी हो सकती है। इस दिन अगर आप श्रीकृष्ण को लाल फूल अर्पित करते हैं और “ॐ क्लीं कृष्णाय नमः” मंत्र का जाप करते हैं, तो आपको करियर में प्रगति और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। यह उपाय आपकी मेहनत को सही दिशा देने में मदद करेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए सफेद रंग शुभ रहता है, क्योंकि इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। जन्माष्टमी पर सफेद वस्त्र धारण करें और श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें। यह उपाय आपके घर में सुख-शांति बनाए रखेगा और आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी रहेगा। पारिवारिक वातावरण मधुर बना रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को तुलसी की माला अर्पित करनी चाहिए और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना चाहिए। यह उपाय नौकरी और व्यापार में सफलता देने वाला है, साथ ही पढ़ाई में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
जन्माष्टमी पर ब्रहृम मुहूर्त में उठकर करें ये काम
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर व्रत का संकल्प लें। ब्रह्मचर्य का पालन करें, दिन में न सोएं। अन्न और नमक का सेवन न करें।
तामसिक भोजन से परहेज करें। फल, दूध, दही, साबूदाना, कुट्टू आदि का सेवन करें। व्रत का पारण रात 12 बजे के बाद करें। सुबह और शाम, दो बार भगवान की पूजा करें।
काले रंग के वस्त्र और वस्तुएं न उपयोग करें।
पहले भगवान को भोग लगाएं, फिर प्रसाद से व्रत खोलें।
जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को तुलसी दल जरूर चढ़ाएं।
भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित करते समय तुलसी के पत्ते ज़रूर शामिल करें। ऐसा माना जाता है कि तुलसी के बिना श्रीकृष्ण भोग स्वीकार नहीं करते। तुलसी को ‘विष्णु प्रिया’ कहा गया है, और क्योंकि श्रीकृष्ण स्वयं भगवान विष्णु के अवतार हैं, इसलिए तुलसी उन्हें अत्यंत प्रिय है। भोग में तुलसी अर्पित करना न केवल धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह भगवान के प्रति गहरी भक्ति और प्रेम का प्रतीक भी है