ट्रक और ऑटोरिक्शा में टक्कर; एक परिवार के चार लोगों की मौत
- राष्ट्रीय
Political Trust
- August 14, 2025
- 0
- 98
- 1 minute read

रांची। ट्रक और ऑटोरिक्शा में टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।
झारखंड की राजधानी रांची में एक ऑटोरिक्शा और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हुई है। दुर्घटना बुधवार रात अंगारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-पुरुलिया मार्ग पर चामघाटी में हुई।
अंगारा थाना प्रभारी हीरालाल साह ने बताया, ‘इस घटना में दो महिलाओं सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में भर्ती कराया गया है।’
ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया
पुलिस के मुताबिक, ऑटोरिक्शा रांची जा रहा था, तभी मुरी की ओर जा रहे एक ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे यह घातक टक्कर हुई।
मौके से फरार हुआ चालक
पुलिस ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक पलट गया। हालांकि, चालक मौके से फरार हो गया। पीड़ितों की पहचान ऑटो-रिक्शा चला रहे शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा खातून, उनकी पत्नी जोराद्दीन और उनके बेटे शेख अमन के रूप में हुई है।
शव पोस्टमार्टम को भेजा
परिवार रांची के कांटाटोली इलाके में रहता था। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।