ट्रंप की धमकी के बीच भारत ने बढ़ा दिया क्रूड ऑयल का आयात

 ट्रंप की धमकी के बीच भारत ने बढ़ा दिया क्रूड ऑयल का आयात
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बीच भारत ने अमेरिका से क्रूड ऑयल का आयात बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 2025 के बाद से इंडिया का आयात यूएस के साथ 51 प्रतिशत बढ़ा है।
भारत ने अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के आने के बाद से ही अपना ऑयल आयात बढ़ाया है। जनवरी 2025 के बाद से इंडिया ने यूएस के साथ ज्यादा तेल खरीदना शुरू हो गया है। दूसरी बार ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद भारत का क्रूड ऑयल आयात अमेरिका से 51 प्रतिशत बढ़ा है। यह बहुत दिलचस्प बात है। क्योंकि पिछले वर्ष की तुलना में आयात में आधे से अधिक की वृद्धि हुई है।
डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद भारत ने क्रूड ऑयल का आयात तेजी से बढ़ा दिया है। जनवरी 2025 से भारत ने अमेरिका से तेल खरीदने की रफ्तार बढ़ाई है। पिछले साल इस दौरान भारत ने 0.18 मिलियन बैरल प्रतिदिन तेल आयात किया था, जो इस साल बढ़कर 0.271 मिलियन बैरल प्रतिदिन हो गया। अप्रैल-जून 2025 में तो यह वृद्धि और तेज हुई, जो 2024 की तुलना में 114% ज्यादा है।
बढ़ सकता है इंपोर्ट
इस बढ़ोतरी का असर आर्थिक आंकड़ों में भी दिख रहा है। 2024-25 की पहली तिमाही में जहां भारत ने 1.73 बिलियन डॉलर का तेल आयात किया। वहीं, 2025-26 की पहली तिमाही में यह राशि बढ़कर 3.7 बिलियन डॉलर हो गई। जुलाई 2025 में भारत ने जून की तुलना में 23% ज्यादा क्रूड ऑयल अमेरिका से मंगवाया। भारत के कुल क्रूड इंपोर्ट में अमेरिका की हिस्सेदारी पहले 3% थी, जो जुलाई में बढ़कर 8% हो गई। सरकारी सूत्रों का कहना है कि 2025-26 के वित्तीय वर्ष में भारतीय कंपनियां अमेरिका से क्रूड ऑयल आयात को 150% तक बढ़ा सकती हैं।