रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन के साथ गुरुद्वारे पहुंचीं सारा

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान देर रात गुरुद्वारे पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड अर्जुन प्रताप बाजवा के साथ दर्शन किए। बॉलीवुड की चमकती दुनिया में सितारों की हर एक गतिविधि सुर्खियां बन जाती है। हाल ही में अभिनेत्री सारा अली खान को देर रात एक गुरुद्वारे में देखा गया, जहां वो अकेली नहीं थीं। उनके साथ नजर आए अर्जुन प्रताप बाजवा, जिन्हें लेकर पहले भी उनके साथ अफेयर की चर्चा हो चुकी है। अब एक बार फिर दोनों का साथ दिखाई देना इन अफवाहों को और हवा दे रहा है।